1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. MSD के रिटायरमेंट पर पीएम मोदी की इमोशनल चिट्ठी

MSD के रिटायरमेंट पर पीएम मोदी की इमोशनल चिट्ठी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
MSD के रिटायरमेंट पर पीएम मोदी की इमोशनल चिट्ठी

भारत को 2-2 विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया.जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर उनकी उपलब्धियों की तारीफ की.जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टि्वटर पर इसके लिए धन्यवाद कहा. धोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, एक कलाकार, सैनिक और खिलाड़ी को प्रशंसा की इच्छा होती है. वे चाहते हैं कि उनकी मेहनत और बलिदान को सभी पहचानें. शुक्रिया PM नरेंद्र मोदी आपकी ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए.पीएम मोदी ने इससे पहले लिखा था कि आपमें नए भारत की आत्मा झलकती है, जहां युवाओं की नियति उनका परिवार का नाम तय नहीं करता है, बल्कि वे अपना खुद का मुकाम और नाम हासिल करते हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...