1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. “वोट के लिए कुछ भी कर सकती है कांग्रेस, दे सकती है किसी को भी धोखा”: पीएम मोदी

“वोट के लिए कुछ भी कर सकती है कांग्रेस, दे सकती है किसी को भी धोखा”: पीएम मोदी

By: Amit ranjan 
Updated:
“वोट के लिए कुछ भी कर सकती है कांग्रेस, दे सकती है किसी को भी धोखा”: पीएम मोदी

नई दिल्ली : “कांग्रेस वोट के लिए कुछ भी कर सकती है, किसी का भी साथ ले सकती है और जरूरत पड़ने पर किसी को धोखा भी दे सकती है” ये कहना है पीएम मोदी का। जिन्होंने असम के बिहपुरिया में एक चुनावी जनसभा के दौरान ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लंबे कालखंड में जिन सत्रों और नामघरों को अवैध कब्जाधारियों के हवाले किया गया था, उनको आज मुक्त किया गया है। ये हम सभी के लिए कितने कष्ट का कारण था कि बताद्रवा थान को भी इन्होंने नहीं छोड़ा था। इन पवित्र स्थानों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का हाथ आज ऐसे लोगों के साथ है, जिसका आधार असम की पहचान को तबाह करना है। जो दल घुसपैठ पर फला-फूला हो, आज उसके वोटबैंक पर कांग्रेस असम की सत्ता हथियाना चाहती है। जो दल असम के मूलनिवासियों के साथ भेदभाव का प्रतीक रहा कांग्रेस उसके हाथ में असम को सौंपने की बात कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के विश्वासघात के सबसे बड़े पीड़ित ​असम के चाय बागान में काम करने वाले मज़दूर भाई-बहन हैं। दशकों तक कांग्रेस ने बागान में काम करने वाले साथियों के लिए कुछ नहीं किया। 15 साल के शासन में ये लोग चाय बागान के श्रमिकों की मज़दूरी को 100 रुपये के ऊपर भी नहीं ले जा पाए थे।

 

उन्होंने कहा कि हम इसके लिए काम कर रहे हैं कि जब देश आज़ादी के 75 साल मनाएगा तब हिन्दुस्तान का कोई गरीब पक्की छत के बिना नहीं होगा।

गौरतलब है कि जल्द ही असम के 126 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने है, जो तीन चरणों में होगा। पहला चरण 27 मार्च, दूसरा चरण 1 अप्रैल और तीसरा 6 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि इन सभी सीटों का परिणाम 2 मई को आने वाला है, जो ये तय करेगा कि असम में किसकी सरकार होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...