1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आयुर्वेद दिवस पर बोले पीएम मोदी : इसके विस्तार में पूरी मानवता की भलाई समाई हुई है

आयुर्वेद दिवस पर बोले पीएम मोदी : इसके विस्तार में पूरी मानवता की भलाई समाई हुई है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आयुर्वेद दिवस पर बोले पीएम मोदी : इसके विस्तार में पूरी मानवता की भलाई समाई हुई है

आज धनतेरस है। इस दिन समुद्र मंथन से भगवान् धन्वंतरि प्रकट हुए थे जो की आयुर्वेद के जनक है। आयुष मंत्रालय हर साल इस दिन को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाता है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी  ने आज 5वें आयुर्वेद दिवस पर भविष्‍य के लिए तैयार दो आयुर्वेद संस्थान देश को समर्पित किए है।

ये संस्‍थान- भारतीय आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान (आईटीआरए) संस्‍थान जामनगर और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) जयपुर हैं. दोनों संस्थान देश में आयुर्वेद के प्रमुख संस्थान हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना सम्बोधन भी दिया।

उन्होंने कहा, आयुर्वेद,भारत की विरासत है जिसके विस्तार में पूरी मानवता की भलाई समाई हुई है। किस भारतीय को खुशी नहीं होगी कि हमारा पारंपरिक ज्ञान, अब अन्य देशों को भी समृद्ध कर रहा है। गर्व की बात है कि WHO ने Global Centre for Traditional Medicine की स्थापना के लिए भारत को चुना है।

ये हमेशा से स्थापित सत्य रहा है कि भारत के पास आरोग्य से जुड़ी कितनी बड़ी विरासत है। लेकिन ये भी उतना ही सही है कि ये ज्ञान ज्यादातर किताबों में, शास्त्रों में रहा है और थोड़ा-बहुत दादी-नानी के नुस्खों में। इस ज्ञान को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश में अब हमारे पुरातन चिकित्सीय ज्ञान-विज्ञान को 21वीं सदी के आधुनिक विज्ञान से मिली जानकारी के साथ जोड़ा जा रहा है, नई रिसर्च की जा रही है। तीन साल पहले ही हमारे यहां अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान की स्थापना की गई थी।

इससे पहले आज धनतरेस के दिन पीएम मोदी ने देशवासियो को इस दिन की बधाई दी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, धनतेरस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई. भगवान धन्वंतरि हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आएं।

इसी दिन से दिवाली के त्यौहार की शुरुआत होती है। इस दिन धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी सोने से भरा कलश लेकर प्रकट हुई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...