नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतें राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पांचवें दिन स्थिर रही। तेल कंपनियों द्वारा आज सोमवार भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं होने से आम लोगों को बढ़ती महंगाई से काफी राहत मिली है। बता दें कि दिवाली के मौके पर तेल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद अब राज्य स्तर पर तेल पर लगने वाले वैट को कम किया जा रहा है जिससे वाहन ईंधन की कीमतों में गिरावट के बाद लोगों को राहत मिल रही है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

सुबह तय होती हैं कीमतें
ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं। दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
केंद्र और राज्य सरकारें वसूलती हैं भारी टैक्स
पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आमतौर पर रोज बदलाव होता है, ये कीमतें बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं।
SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीज़ल का भाव
आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का भाव जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे। शहर कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा।
इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं. HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं। खुदरा ईंधन के भाव नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं। ऐसे शहरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है।