अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है, जिसके बाद इसका असर देश में पेट्रोल और डीजल के दामों पर भी देखने को मिल रहा है । बीते दो दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है, फिलहाल आज ईंधन के दाम स्थिर हैं।
सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार दो दिनों तक दाम बढ़ने के बाद आज दाम स्थिर है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 84.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 74.88 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुके हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी की बात करे तो मुंबई में पेट्रोल के दाम 91.32 रुपये प्रति लीटर हो चुके हैं। इसके अलावा मुंबई में डीजल की कीमत 81.60 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।
कोलकाता में पेट्रोल 86.15 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुके हैं, और डीजल के दाम 78.47 रुपये प्रति लीटर है। वही दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल की कीमत 84.45 रुपये और डीजल की कीमत 75.32 रुपये प्रति लीटर है। और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 82.87 रुपये और डीजल की कीमत 75.48 रुपये प्रति लीटर है।
अगर उत्तर प्रदेश की राजधानी की बात करे तो लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 84.36 रुपये और डीजल 75.24 रुपये प्रति लीटर है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 87.23 रुपये और डीजल की कीमत 80.02 रुपये प्रति लीटर है।
आप को बता दे कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।