भारतीय टीम के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहें है। दरअसल हार्दिक पीठ की सर्जरी के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहें थे लेकिन अब पांड्या ने आईपीएल से पहले फिट होने के संकेत दे दिए है। फिट होनें के साथ-साथ हार्दिक ने अपना वजन भी बढ़या है।
बता दे मुंबई में चल रही डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में मंगलवार को पांड्या ने गेंदबाजो पर जमकर कहर बरपाया। हार्दिक ने महज 37 गेंदो में शतक ठोक डाला। दरअसल रिलायंस 1 की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पांड्या ने 269.23 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंदो में 105 रन बनाए। अपनी इस पारी में पांड्या ने 8 चौके और 10 शानदार छक्के जड़े।
आईपीएल से पहले हार्दिक ने अपनी इस पारी से विपक्षी टीमों के होस उड़ा दिए है। बात अगर इस टूर्नामेंट के पहले मैच की करे तो हार्दिक के बल्ले से 25 गेंदों पर 38 रन निकले थे। साथ ही गेंदबाजी में उन्होंने 3 विकेट भी अपने नाम किए।