1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में बहार, 39000 के ऊपर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

शेयर बाजार में बहार, 39000 के ऊपर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शेयर बाजार में बहार, 39000 के ऊपर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 253.33 अंक यानी 0.65 फीसदी ऊपर 38950.38 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.62 फीसदी यानी 70.85 अंकों की बढ़त के साथ 11487.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

बाजर के खुलते ही तेजी का सिलसिला जारी है। सुबह 9.29 बजे सेंसेक्स 395.35 अंक (1.02 फीसदी) ऊपर 39092.41 पर पहुंच गया और निफ्टी 109.50 अंक (0.96 फीसदी) ऊपर 11526.45 पर कारोबार कर रहा है।

इस सप्ताह निवेशकों की निगाह कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों तथा अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े घटनाक्रमों पर रहेगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना वायरस संक्रमित हैं। चुनाव से कुछ पहले इस घटनाक्रम से ट्रंप का चुनाव प्रचार प्रभावित होने की आशंका है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के मुताबिक, ”बाजार अमेरिका में प्रोत्साहन उपायों की घोषणा और ऋण भुगतान पर रोक को लेकर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई से दिशा लेगा।

आज उच्चतम न्यायालय ऋण भुगतान की अवधि के दौरान ब्याज से छूट की अपील पर सुनवाई करेगा।’ इसके अलावा निवेशकों की निगाह सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़ों, रुपये के उतार-चढ़ाव तथा कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी।

आज टीसीएस, बजाज ऑटो, एचडीएफसी लाइफ, यूपीएल और सिप्ला के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं ग्रासिम, भारती एयरटेल, बीपीसीएल, एक्सिस बैंक और ओएनजीसी की शुरुआत लाल निशान पर हुई।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत तेजी के साथ हुई। इनमें आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.05 बजे सेंसेक्स 228.78 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के बाद 38925.83 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 71.20 अंक यानी 0.62 फीसदी ऊपर 11488.20 के स्तर पर था।

पिछले कारोबरी दिन घरेलू शेयर बाजार बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.65 फीसदी की बढ़त के साथ 629.12 अंक ऊपर 38697.05 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.51 फीसदी (169.40 अंक) की बढ़त के साथ 11416.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 401.27 अंक यानी 1.05 फीसदी ऊपर 38469.20 के स्तर पर था और निफ्टी 0.97 फीसदी यानी 109.20 अंकों की बढ़त के साथ 11356.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

 

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...