1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. अगले साल लॉन्च होगा Oneplus Nord SE, मिड प्राइस रेंज में देगा कड़ी टक्कर

अगले साल लॉन्च होगा Oneplus Nord SE, मिड प्राइस रेंज में देगा कड़ी टक्कर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अगले साल लॉन्च होगा Oneplus Nord SE, मिड प्राइस रेंज में देगा कड़ी टक्कर

OnePlus बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने में लगा है। इसी कड़ी में कंपनी ने हाल में वनप्लस नॉर्ड सीरीज के तहत नॉर्ड N10 5G और नॉर्ड N100 को लॉन्च किया था।

अब कंपनी इसी सीरीज में नए बजट स्मार्टफोन Nord SE को लाने की तैयारी में लगी है। ऐंड्रॉयड सेंट्रल की एक रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस का यह नया स्मार्टफोन अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है।

40 मिनट में चार्ज होगी फोन की बैटरी
रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि नॉर्ड एसई एक बजट स्मार्टफोन होगा। फोन का कोडनेम ‘Ebba’ है। फोन में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।

जो फोन में दी गई 4500mAh बैटरी को 40 मिनट के अंदर चार्ज कर देगी। फोन के प्रोसेसर और कैमरा स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी बाहर नहीं आई है।

वनप्लस 9 के बाद हो सकता है लॉन्च
वनप्लस का यह फोन भारत और यूरोप में लॉन्च होगा। इसके अमेरिका में लॉन्च होने की संभावना काफी कम है।

कंपनी नॉर्ड एसई को अगले साल मार्च में वनप्लस 9 के लॉन्च होने के बाद पेश कर सकती है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह नॉर्ड सीरीज का एक अपग्रेड हो सकता है, जिसमें LCD की बजाय AMOLED पैनल दिया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...