1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सामान्य सभा की बैठक में नहीं आए कई विभाग के अधिकारी, जनपद सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार

सामान्य सभा की बैठक में नहीं आए कई विभाग के अधिकारी, जनपद सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार

तामिया जनपद पंचायत सामान्य सभा के इतिहास में यह पहला अवसर माना जा रहा है जब पक्ष और विपक्ष दोनों तीनों ने एक साथ जनपद पंचायत तामिया के सीईओ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके तत्काल स्थानांतरण की मांग की।

By: Naredra 
Updated:
सामान्य सभा की बैठक में नहीं आए कई विभाग के अधिकारी, जनपद सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार

छिंदवाड़ाः तामिया में जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार को उस समय अभूतपूर्व मोड़ पर पहुंच गई, जब सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष कांग्रेस, गोंडवाना के सदस्य एकजुट होकर बैठक का बहिष्कार करते हुए सभाकक्ष से बाहर निकल आए।

तामिया जनपद पंचायत सामान्य सभा के इतिहास में यह पहला अवसर माना जा रहा है जब पक्ष और विपक्ष दोनों तीनों ने एक साथ जनपद पंचायत तामिया के सीईओ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके तत्काल स्थानांतरण की मांग की।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों की अनुपस्थिति, योजनाओं में अनियमितता और जनप्रतिनिधियों के प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर माहौल लगातार गरमाता गया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि कई विभागों में भ्रष्टाचार हो रहा है और ऐसे अधिकारियों को जनपद पंचायत सीईओ का संरक्षण मिल रहा है।

बैठक में सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगाई-पुताई में अनियमितता तथा कई गांवों में बिजली, पानी समस्या, तामिया विकासखंड के अधिकारियों द्वारा स्वास्थ जैसी सुविधा नहीं दी जा रही हैं। गावों में बने उपस्वास्थ केंद्रों पर सीएचओ नहीं जाते हैं। जिससे स्वास्थ जैसी सुविधा लोगो तक नहीं पहुंच पा रही है। बार बार जनपद पंचायत सीईओ को समस्या बताने पर  क्षेत्र की समस्या अवगत कराने पर जनपद पंचायत सीईओ क्षेत्र का दौरा नहीं करती है।

सदस्यों ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर वहीं विद्युत व्यवस्था और पेयजल लाइन विस्तार से जुड़ी शिकायतों पर भी विभागों द्वारा औपचारिक जवाब दिए जाने से सदस्य असंतुष्ट दिखाई दिए।

जनपद पंचायत अध्यक्ष  ने कहा कि सामान्य सभा की बैठक जनप्रतिनिधियों के सवालों और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए बुलाई जाती है, लेकिन लगातार विभागीय अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जा रहे हैं। कई विभाग अपने प्रमुख अधिकारियों की जगह सहायक अधिकारियों को भेजकर औपचारिकता निभा रहे हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि सभी सदस्यों की भावना का सम्मान करते हुए उन्होंने छिंदवाड़ा कलेक्टर को पत्र भेजकर तामिया जनपद पंचायत सीईओ को तत्काल हटाने की मांग की है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनपद सदस्य जनपद पंचायत तामिया पर के सामने आंदोलन करने को विवश होंगे।

छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम शाहू की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...