न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए युवा सलामी बल्लेबाज पृत्वी शॉ को भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पूरी तरह से फिट बताया है। कोच ने कहा कि वो अपने पैर की चोट से उबर गए हैं और शनिवार से शुरू हो रहे क्राइस्टचर्च टेस्ट के लिए तैयार हैं। हालांकि पृथ्वी बाएं पैर में सूजन के कारण बृहस्पतिवार को अभ्यास के लिए नहीं उतर पाए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच सीरीज का पहले टेस्टे वेलिंग्टन में गंवाने के बाद भारतीय टीम क्राइस्टर्च में सीरीज बचाने के लिए उतरेगी। पहले मुकाबले में भारत को 10 विकेट से करारी हार का समाना करना पड़ा था। शॉ के फिट होने के बाद अब तय है कि वही मयंक अग्रवाल के साथ दूसरे टेस्ट में भी भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे।
टीम के हेड कोच रवि शास्त्री भी उन पर ध्यान लगाए हुए थे, कैप्टन विराट कोहली ने उन्हें कुछ टिप्स भी दिए। शास्त्री ने इस ओपनर की फिटनेस पर तमाम आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि पृथ्वी तैयार हैं। सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच में पृथ्वी कुछ खास नहीं कर सके थे। वह पहली पारी में टिम साउदी का शिकार बने और 16 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी पारी में वह ट्रेंट बोल्ट की छोटी गेंद पर 14 के निजी स्कोर पर आउट हुए।