भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 2 मैचों की टेस्ट सारीज का पहला मैच जीतकर न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। बात अगर टीम इंडिया की करे तो पहले मैच में मिली 10 विकेट से बड़ी हार को भुलाकर विराट सेना जल्द ही वापसी करना चाहेगी।
पहले मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर से टीम को निराश किया। हाला कि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कुछ हद तक अच्छी बल्लेबाजी की। मयंक ने पहले मैच में 58 रनों की पारी खेली लेकिन उनके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया।
बात अगर टीम इंडिया की गेंदबाजी की करे, तेज गेंदबाज बुमराह पहले मैच में बेअसर दिखाई दिए। बुमराह न तो विकेट ले पा रहे है और ही रनों पर अंकुश लगा पा रहे है। बुमराह का लगातार खराब प्रदर्शन जारी है जिसके कारण टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। खबरों की माने तो विराट कोहली दूसरे मैच के लिए टीम में कुछ बदलाव कर सकते हैं। सलामी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को दूसरे टेस्ट में मौका मिल सकता है।

ऑलराउंड प्रदर्शन करने की क्षमता रखने वाले रवींद्र जाडेजा को दूसरे मैच में खेलते देखा जा सकता है। जडेजा को हनुमा विहारी की जगह मौका मिल सकता है क्योकि पहले मैच में हनुमा बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नही कर पाए थे। अब देखने वाली बात होगी की विराट दूसरे टेस्ट के लिए टीम में क्या-क्या बदलाव करते हैं।