1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अब 8 जुलाई से नहीं दिखेगा Network 18 का ये चैनल, जानिये

अब 8 जुलाई से नहीं दिखेगा Network 18 का ये चैनल, जानिये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब 8 जुलाई से नहीं दिखेगा Network 18 का ये चैनल, जानिये

 नेटवर्क18 समूह ने अपने एक चैनल को बंद करने के निर्णय लिया है। यह लाइफस्टाइल सेगमेंट में FYI TV18 नाम से आता है।

इस लाइफस्टाइल चैनल का प्रसारण आठ जुलाई 2020 से बंद कर दिया जाएगा। आपको बता दे, ये लाइफस्टाइल चैनल A+E Networks और TV18 ग्रुप का ज्वाइंट वेंचर था जिसे वर्ष 2016 में शुरू किया गया था।

इसके अलावा एक और खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक आठ जुलाई से ‘रिश्ते सिनेप्लेक्स’ चैनल को ‘फ्री टू एयर’ से पे payचै नल किया जा रहा है। इसका मतलब यह है कि इस चैनल को देखने के लिए अब आपको पैसे चुकाने होंगे।

इसके अलावा कलर्स वाले हिंदी बजट पैक की कीमत 22 रुपए से बढ़ाकर 25 रुपए कर दी है और इसी का एचडी पैक 32 से 35 रुपए हो गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...