1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अब जिया खान की मौत का मामला गहराया : वायरल हो रहा जिया की मां का वीडियो

अब जिया खान की मौत का मामला गहराया : वायरल हो रहा जिया की मां का वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब जिया खान की मौत का मामला गहराया : वायरल हो रहा जिया की मां का वीडियो

3 जून 2013 को जिया खान ने महज 25 साल की उम्र में अपनी जान ले ली थी। माना जा रहा है कि सूरज पांचोली के कारण उनकी यह हालत हुई थी।

अब सुशांत के जाने के बाद यह मामला फिर गरमा गया है। आपको बता दे कि जिया खान की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है और पुलिस किसी जांच तक नहीं पहुंची।

वहीं अब उनकी मां ने एक बार फिर सलमान खान पर आरोप लगाए है। इस वीडियो में वो सलमान और सूरज के ऊपर जांच को प्रभावित करने के आरोप लगा रही है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक बार फिर यह बहस छिड़ गयी है कि क्या वाकई में बॉलीवुड में खेमेबाजी इतनी अधिक है कि किसी को जान लेनी पड़ जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...