दिल्ली के नागरिकों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने घोषणा की है कि अगले दो सप्ताह में दिल्ली की सड़कों पर मोहल्ला बसें चलेगी। इन बसों का उद्देश्य राजधानी के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में परिवहन की सुविधा को बेहतर बनाना है।
सीएम आतिशी ने मोहल्ला बसों के चार्जिंग स्टेशन और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इन बसों का ट्रायल दो रूटों पर किया जा चुका है। उम्मीद है कि इन बसों के शुरू होने से दिल्लीवासियों को सार्वजनिक परिवहन में सुविधा मिलेगी, खासकर उन इलाकों में जहां पहले सार्वजनिक परिवहन की कमी थी।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली में अब तक परिवहन की समस्या एक बड़ा मुद्दा रहा है, खासकर लास्ट माइल कनेक्टिविटी के मामले में। मोहल्ला बसों के आने से इस समस्या का समाधान होगा और 2000 से अधिक मोहल्ला बसें दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में चलेंगी।
This Post is written by Shreyasi