नोरा फतेही उन एक्टर्स में से एक है जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी मेहनत के दम पर एक मुकाम हासिल किया है।

सोशल मीडिया पर नोरा की फ़ॉलोइंग 13 मिलियन है और हो भी क्यों ना हो ! वो जो भी वीडियो पोस्ट करती है वो इतना धमाकेदार होता है कि उसे वायरल होने के मिनट भी नहीं लगते।

नोरा की दिलकश अदाओं के लोग दीवाने है। नोरा जब डांस करती है तो लोगों को आहे भरने पर मजबूर कर देती है।

उनका एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो ‘ताकी-ताकी’ गाने पर अपनी अदाओं के जलवे बिखरेती हुई नज़र आ रही है।
इस वीडियो में उनके साथ कोरियोग्राफर रजित देव भी नजर आ रहे हैं। नोरा ने रेड कलर का टॉप और जेगिंग्स पहनी हुई है और उनके इस वीडियो को 30 लाख से भी अधिक लोग देख चुके है।

नोरा फतेही के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और जमकर इसे शेयर कर रहे है।