1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. न्यूज नेशन : मैनेजिंग एडिटर अजय कुमार ने दिया इस्तीफा, पढ़े

न्यूज नेशन : मैनेजिंग एडिटर अजय कुमार ने दिया इस्तीफा, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
न्यूज नेशन : मैनेजिंग एडिटर अजय कुमार ने दिया इस्तीफा, पढ़े

न्यूज नेशन से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल मैनेजिंग एडिटर के तौर पर कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विदाई और भावुक सन्देश भी लिखा है। उन्होंने चैनल के साथ अपनी यात्रा का वर्णन करते हुए सबको शुक्रिया कहा है।

आपको बता दे कि वो वर्ष 2013 से इस चैनल के साथ जुड़े हुए थे। वह चैनल को लॉन्च करने वाली कोर टीम के सदस्य भी थे।

इससे पहले वह ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ के साथ जुड़े हुए थे और ‘आजतक’ में चैनल हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

माना जा रहा है कि अभी वो किसी नए चैनल से नहीं जुड़ रहे है। इसके बारे में वो कोई निर्णय आने वाले समय में लेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...