1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. इस बार नहीं निकलेगी कावड़ यात्रा,सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए की बातचीत

इस बार नहीं निकलेगी कावड़ यात्रा,सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए की बातचीत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस बार नहीं निकलेगी कावड़ यात्रा,सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए की बातचीत

कोरोना महामारी  का असर इस बार कांवड़ यात्रा  पर भी पड़ा है. शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर   और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत   से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांवड़ यात्रा पर बातचीत की. इनकी बातचीत में यह तय हुआ कि इस बार इस यात्रा को रोक दिया जाए. इस फैसले की जानकारी उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दफ्तर से दी गई.

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री से भी इस संबंध में बात हुई है. उनके द्वारा भी कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए गम्भीरता से विचार करते हुए निर्णय लेने को कहा गया है. मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...