नई दिल्ली: देश में लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही। पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट के बाद अब राजधानी में खाद्य तेलों के दाम में गिरावट होगी। जिससे आम लोगों के बजट में थोड़ा सा रहत मिलेगा। बताया जा रहा है कि खाद्य तेलों के दाम में अब अलग-अलग जगह पर 7 से लेकर 20 रुपए तक की गिरावट हो सकती है। दिल्ली में 208 रुपय में बिकने वाला सरसों के तेल अब आपको 202 रुपय में मिलेगा। इसकी जानकारी केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय ने दी है।
बता दे कि केंद्र सरकार ने कच्चे पाम ऑयल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर बेसिक ड्यूटी घटा दी है। खाद्य तेलों के दाम को काबू करने के लिए सरकार ने पाम ऑयल, सूरजमुखी का तेल और सोयाबीन के तेल पर लगने वाले आयात शुल्क को तर्कसंगत बनाया है। वहीं सुधांशु पांडेय के अनुसार, दिल्ली में सोया तेल के दाम में 5 रुपए की कमी आई है, वनस्पति तेल के दाम में 6 रुपए, मूंगफली तेल में 7 रुपय और सूरजमुखी तेल में 10 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि अडानी विल्मर और रुचि इंडस्ट्रीज सहित प्रमुख खाद्य तेल कंपनियों ने त्योहारी सत्र के दौरान उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए थोक कीमतों में 4-7 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। जिन अन्य कंपनियों ने खाद्य तेलों के थोक मूल्यों में कमी की है। वे हैं जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया, हैदराबाद, मोदी नैचुरल्स, दिल्ली, गोकुल री-फॉयल एंड सॉल्वेंट, विजय सॉल्वेक्स, गोकुल एग्रो रिसोर्सेज और एन के प्रोटींस।
167 केंद्रों में किया साझा
तेल की कीमत में गिरवाट को लेकर सुधांशु पांडेय ने कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं को उच्च कीमतों से राहत सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। हम 167 केंद्रों में इसके असर को साझा करके खुश हैं। देशभर के प्रमुख खुदरा बाजारों में खाद्य तेल की कीमतों में पांच रुपये से 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक के दायरे में पर्याप्त गिरावट आई है। एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 6.07 रुपये लीटर और डीजल 11.75 रुपये लीटर सस्ता हो गया है।