आज शुक्रवार को उप के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह रिटायर हो रहे हैं. रिटायरमेंट के दिन डीजीपी ओपी सिंह को शाही तरीके से पारंपरिक परेड के साथ विदाई देने की तैयारियां की जा रही हैं. डीजीपी ओपी सिंह को डॉज विंटेज कार में बैठाकर विदाई दी जाएगी.
वही आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक (DGP) हितेश चंद्र अवस्थी बनेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हितेश अवस्थी के नाम पर मुहर लगा दी है. अब ताजपोशी के लिए सिर्फ संघ लोक सेवा आयोग की औपचारिकता पूरी होने का इंतजार है.

1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) हितेश चंद्र अवस्थी की गिनती ईमानदार अफसरों में होती है. हितेश अवस्थी 13 सालों तक सीबीआई में रहे हैं और फिलहाल वह डीजी सतर्कता अधिष्ठान हैं. वह जून 2021 में रिटायर होंगे.
आपको बताते चले कि वर्ष 1983 बैच के आईपीएस ओपी सिंह 23 जनवरी 2018 से डीजीपी पद पर कार्यरत हैं। अधिवर्षता आयु पूरी हो जाने के कारण वह 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं।