1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इंडिइयन यूजर्स के लिए NetFlix का बड़ा झटका, नहीं मिलेगा पहले महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन

इंडिइयन यूजर्स के लिए NetFlix का बड़ा झटका, नहीं मिलेगा पहले महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इंडिइयन यूजर्स के लिए NetFlix का बड़ा झटका, नहीं मिलेगा पहले महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन

भारतीय यूजर्स के लिए नेटफ्लिक्स इंडिया ने बड़ा झटका दिया है, अब तक नेटफ्लिक्स पहले महीने फ्री में इस्तेमाल करने का मौका दे रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पहले महीने के लिए भी अब पैसे देने होंगे।

5 रुपए में मिलगा नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन

नए ग्राहकों के लिए नेटफ्लिक्स ने एक नया ऑफर लाया है, इसके तहत यदि आप पहली बार नेटफ्लिक्स इस्तेमाल करने वाले हैं तो आपको सिर्फ 5 रुपए में पहले महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा और उसके बाद आप 199 से लेकर 799 रुपए तक के प्लान को चुन सकते हैं। पहले नेटफ्लिक्स का पहले महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता था।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट की माने तो नेटफ्लिक्स के प्रवक्ता ने इस ऑफर की पुष्टि करते हुए कहा है कि, यह एक प्रमोशनल ऑफर है जो कि 5 रुपए की कीमत पर एक महीने के लिए उपलब्ध होगा। एक तरह से यह एक ट्रायल ऑफर है, हालांकि यह ऑफर फिलहाल कुछ ही यूजर्स को मिल रहा है।

199 रुपए का है सबसे सस्ता प्लान

बताते चले कि, नेटफ्लिक्स ने पिछले साल मोबाइल यूजर्स के लिए मासिक प्लान लॉन्च किया था जिसकी कीमत 199 रुपए है। इस कीमत में ग्राहकों को एसडी क्वालिटी मिलेगी और एक ही स्क्रीन पर इसका इस्तेमाल हो सकेगा। यानी की 199 रुपए वाले प्लान के तहत एक ही फोन पर नेटफ्लिक्स इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी ने इस प्लान का ना गो-मोबाइल रखा है। इस मोबाइल प्लान का इस्तेमाल स्मार्टफोन और टैबलेट पर किया जा सकेगा। इस प्लान के तहत कास्ट स्क्रीन करके टीवी पर वीडियो नहीं देख पाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...