1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. नेहा कक्कड़ ने फैंस को किया कन्फ्यूज, लोग बोले- प्रेग्नेंट तो नहीं लग रहीं!

नेहा कक्कड़ ने फैंस को किया कन्फ्यूज, लोग बोले- प्रेग्नेंट तो नहीं लग रहीं!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नेहा कक्कड़ ने फैंस को किया कन्फ्यूज, लोग बोले- प्रेग्नेंट तो नहीं लग रहीं!

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों को बड़ा सरप्राइज दिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में नेहा बेबी बम्प के साथ दिखाई दे रही हैं। अब उनकी कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं।

इसमें नेहा और रोहनप्रीत एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर लोगों के तरह-तरह के रिऐक्शंस आ रहे हैं।

नेहा कक्कड़ ने अपनी शादी की तरह अब प्रेग्नेंसी की खबर से लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है। नेहा और रोहन ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक सी तस्वीर पोस्ट की है। इसमें नेहा प्रेग्नेंट दिख रही हैं।

नेहा ने हैशटैग दिया है, खयाल रख्या कर, वहीं रोहन ने जवाब दिया है, अब तो ज्यादा खयाल रखना पड़ेगा। उनके इस पोस्ट पर फैन्स और फ्रेंड्स की बधाइयां आ रही हैं। अब नेहा और रोहनप्रीत की एयरपोर्ट की तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें आज सुबह की हैं। तस्वीरों को देखकर उनके फैन्स ने कॉमेंट किए हैं कि इनमें वह प्रेग्नेंट नहीं लग रहीं।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी 24 अक्टूबर को हुई थी। शादी तक लोगों को लगता रहा कि वे किसी गाने का प्रमोशन कर रहे हैं। शादी के बाद नेहा हनीमून के लिए दुबई गई थीं

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...