{ श्री अचल सागर जी महाराज की कलम से }
अगर आप कई बातों से अनभिज्ञ है तो कोई बात नहीं है लेकिन अगर सब कुछ जानने समझने के बाद भी अगर आप सरकार के नियमों का पालन नहीं कर रहे है तो अपने परिवार और समाज को आप संकट में डाल रहे है।
सरकार का आदेश है कि कुछ रूट पर बस चलाई जाए लेकिन उस दौरान नियमों का पालन होना चाहिए। लेकिन हमने से कई लोग आज भी नियम का पालन नहीं कर रहे है। इस लापरवाही का अंजाम आने वाले समय में हम भुगतना पड़ सकता है।

आजकल ऐसा देखने में आ रहा है कि बसें भरकर चल रही है और नियमों का पालन तो ना के बराबर हो रहा है और ऐसे में कैसे इस देश को कोरोना नाम की बीमारी से निजात मिलेगी ये बड़ा सवाल है !
सबसे बड़ी बात यह है कि कोरोना महामारी को गांव और देहात से दूर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। ऐसे में हम सबको साथ मिलकर एक दूसरे को जागरूक करना होगा। कहीं ऐसा नहीं हो की कोरोना के खिलाफ ये लड़ाई कहीं हम हार जाए।
कोरोना रोज़ बढ़ता जा रहा है। सात दिन में एक लाख मरीज बढ़ रहे है। ऐसे में ये समय कानून तोड़ने का नहीं बल्कि कानून का पालन करने का है।
इस समय पीएम मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े होने का समय आ गया है। कोरोना बड़ी खतरनाक बीमारी है और इसे हम सबको मिलकर रोकना होगा और हराना होगा।