ड्रग्स केस में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सामने पेश होंगी। पिछले दिनों एनसीबी की रेड के दौरान करिश्मा के घर से ड्रग्स बरामद हुआ था। जिसके बाद करिश्मा को दो बार एनसीबी ने समन भेजा था।
अदालत में दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने अपने वकील के माध्यम से कहा है कि वो एनसीबी की जांच में सहयोग करेंगी। आज एनसीबी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराएंगी। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक करिश्मा प्रकाश आज सुबह 10 बजे एनसीबी मुम्बई जोनल दफ्तर में जाकर अपना बयान दर्ज करा सकती हैं।
दरअसल दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को 27 अक्टूबर को एनसीबी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। इसके बाद वह एनसीबी के सामने अब तक पेश नहीं हुईं।
इस वजह से एनसीबी को दोबारा समन भेजना पड़ा है। इस बार एनसीबी ने करिश्मा की मां मिताक्षरा पुरोहित और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट के पास समन भेजा है।
एनसीबी ने करिश्मा की मां को इसलिए करिश्मा के नाम का समन भेजा है क्योंकि करिश्मा ने अपनी मां का एड्रेस दिया था। इसके साथ ही क्वान टैलेंट कंपनी में वे काम करती हैं। समन भेजने का सीधा मतलब है कि क्वान टैलेंट कंपनी करिश्मा को समन के बारे में सूचित करे, ताकि इस बार करिश्मा पेश हो सकें।