नई दिल्ली : सुशांत सिंह मामले के तकरीबन 1 साल होने को है, लेकिन अभी भी यह मामला पूरी तरह से ठंडी नहीं पड़ी है। आपको बता दें कि इसी मामले से जुड़े ड्रग्स मामले में NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने कोर्ट के सामने 30 हजार से अधिक पन्नों का चार्जशीट दाखिल किया है। जिसमें उन्होंने रिया समेत 33 लोगों को आरोपी बनाय़ा है। बता दें कि चार्जशीट में एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बयान को भी शामिल किया है, हालांकि इनको आरोपी नहीं बनाया गया है। बल्कि इनके बयान चार्जशीट में रखे गए हैं।
आपको बता दें कि 33 आरोपियों की लिस्ट में अभिनेत्री और सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, जैद वैलात्रा, बासित परिहार, सूर्यदीप मल्होत्रा, कैजान इब्राहिम, अब्बास लखानी, करण अरोड़ा और गौरव आर्या के नाम शामिल किए गए हैं।
मालूम हो कि सुशांत सुसाइड केस की तहकीकात के दौरान ED को ड्रग्स से जुड़ी चैट मिली थीं जिसके बाद ED ने वो चैट NCB को सौंप दी थीं। इसके बाद केस में NCB की एंट्री हुई और जांच काफी तेजी से आगे बढ़ीं। इस दौरान रिया और रिया के भाई समेत कई ड्रग्स पैडलर सप्लायर को भी हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद इनसे पूछताछ की गई थी। हालांकि अब वो बाहर है। लेकिन जिस तरह इन बयानों को और बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपोर्ट फोरेंसिक रिपोर्ट गवाहों के बयान के आधार पर यह चार्जशीट तैयार की गई है, उससे एक बार फिर रिया की मुसीबत बढ़ती दिख रही है।