अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना आमने-सामने हैं। दोनों के बीच जुबनी जंग जारी है। कल कंगना रनौत वाई श्रेणी की सुरक्षा के साथ मुंबई स्थित अपने घर पहुंची।
वहीं उनके मुबंई पहुंचने से पहले बीएमसी ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए अभिनेत्री के ऑफिस में तोड़फोड़ की। जिसे बाद कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर अपना गुस्सा व्यक्त किया।
अब उनके उस वीडियो को लेकर कई लोग उन पर निशाना साध रहे है। इसमें सलमान खान के काम कर चुकी और अब राजनेता नगमा भी शामिल है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कंगना पर निशाना साधा है।
नगमा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘कंगना रनौत महाराष्ट्र मुंबई का नाम बदनाम कर रही हैं। वह पूरी दुनिया में महाराष्ट्र का नाम भी खराब करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं।
इसी के साथ ही वह पूरे बॉलीवुड को बदनाम कर रही हैं। उन्होंने शुरुआत नेपोटिज्म के साथ की थी, फिर इनसाइडर बनाम आउटसाइडर और फिर अब मुंबई को पीओके बता रही हैं।
दरअसल कंगना रनौत ने धमकी मिलने पर मुंबई की तुलना पीओके और तालिबान से की थी. इसके बाद से ही कंगना काफी विवादों में आ गई थीं
आपको बता दें कि नगमा 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं, उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान के साथ की है।