1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. NADA ने मुक्केबाज सुमित सांगवान के ऊपर से हटाया एक साल का बैन

NADA ने मुक्केबाज सुमित सांगवान के ऊपर से हटाया एक साल का बैन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
NADA ने मुक्केबाज सुमित सांगवान के ऊपर से हटाया एक साल का बैन

इंडिया के जाने माने मुक्केबाज और पूर्व एशियाई रजत पदक विजेता सुमित सांगवान पर लगे एक साल के डोपिंग प्रतिबंध को हटा दिया गया है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने सोमवार को सुनवाई में उन्होंने साबित कर दिया कि उन्होंने अनजाने में एक प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था।

विश्व एंटी-डेपिंग एजेंसी (वाडा) 2019 निषिद्ध सूची के तहत एसिटाजोलामाइड जिसे प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में रखा हया है, सांगवान ने उसका सेवन किया था जिसके बाद उन्हें नियम के मुताबिक दिसंबर 2019 में एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

सांगवान ने सुनवाई के बाद अपने पक्ष में फैसला आने के बाद कहा कि, मैं काफी राहत महसूस कर रहा हूं, मेरे कंधों से बहुत बड़ा भार कम हो गया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, मुझे पता था कि मैं गलत नहीं था। मुझे खुशी है कि मैं खुद को साबित कर सका।

बता दें कि, 2012 ओलंपिक का हिस्सा रहे 27 वर्षीय मुक्केबाज इस साल के टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं ले पाएंगे क्योंकि बैन के बाद वे ट्रायल में शामिल होने से चूक गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...