रिपोर्ट:- मोहम्मद आबिद
दिल्ली: शासन अगर कुशासन की ओर चलने लगे यहां तख्तापलट हो जाता है लेकिन यह भारत नहीं है, जहां 5 साल में चुनाव होता है और तब सत्ता का परिवर्तन होता है। हम बात कर रहे हैं चीन और भारत से सटे म्यांमार की जहां सेना ने सरकार का तख्तापलट कर दिया और सेना के कमांडर इन चीफ मिन आंग लाइंग के हाथों में देश की बागडोर पहुंच गई।
म्यांमार की बागडोर कमांडर इन चीफ, जनरल मिन के सत्तार में आने से चीन की नींद उड़ती दिख रही है और यही वजह है चीन ने प्रतिक्रिया सामने दी है और बतादें की म्यांतमार की सेना के प्रमुख जनरल मिन का चीन के साथ करीबी संबंध है लेकिन मिन पाकिस्ता नी सेना प्रमुख की तरह से गुलामी नहीं करते हैं।
जनरल मिन के चीन के दो बड़े दुश्म नों भारत और चीन से करीबी संबंध हैं। यही वजह है कि आंग सांग सू की को अपने पाले में लाने में लगे चीन की नींद उड़ गई है।म्यांहमार में तख्ताापलट पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा है, ‘म्यांमार में जो कुछ हुआ है, हमने उसका संज्ञान लिया है और हम हालात के बारे में सूचना जुटा रहे हैं।’
उन्होंने कहा, ‘चीन, म्यांमार का मित्र और पड़ोसी देश है। हमें उम्मीद है कि म्यामांर में सभी पक्ष संविधान और कानूनी ढांचे के तहत अपने मतभेदों को दूर करेंगे और राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता बनाए रखनी चाहिए।’ चीन की इस प्रतिक्रिया को अब शक की नजरों से देखा जा रहा है।