1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मुंबई क्राइम ब्रांच ने टीवी कलाकार सलमान को धोखाधड़ी के मामले में किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

मुंबई क्राइम ब्रांच ने टीवी कलाकार सलमान को धोखाधड़ी के मामले में किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुंबई क्राइम ब्रांच ने टीवी कलाकार सलमान को धोखाधड़ी के मामले में किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में जो ऐक्टर टीवी धारावाहिकों में ऐक्टिंग किया करता था, वह देश के दूसरे शहरों में लुटेरों के गिरोह का सदस्य था। सलमान उर्फ जाकिर जाफरी नामक इस आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को अंबोली से गिरफ्तार किया है।

डीसीपी अकबर पठान के अनुसार, जाकिर ने देहरादून, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, यूपी व कुछ अन्य राज्यों के कई शहरों में लूट की वारदात को अंजाम दिया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सलमान की गिरफ्तारी देहरादून पुलिस द्वारा मुंबई पुलिस को दी गई सूचना के बाद हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सलमान पुलिस अफसर बनकर दूसरे राज्यों में बुजुर्गों को ठगता था और फिर वापस मुंबई आ जाता था। यह अब तक उत्तराखंड, चंडीगढ़ और उत्तर भारत के कई शहरों में लोगों को ठग चुका है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, बुजुर्गों को पुलिस बन ठगने के लिए ये हवाई जहाज से चंडीगढ़, देहरादून और उत्तर भारत के शहरों में जाता और वारदात को अंजाम देकर वापस मुंबई आ जाता था।

40 साल के चरित्र अभिनेता सलमान उर्फ ज़ाकिर ने 3 दिसंबर को देहरादून के पटेल नगर में एक बुजुर्ग महिला को पुलिस बताकर ठगा था।  सलमान ने उस महिला को डराकर 5 लाख रुपए कीमत के गहने चोरी कर लिए थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बात भी सामने आई है कि आरोपी पहले तो पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर खुद पर लगे आरोपों से इनकार करता रहा। उसने पुलिस से कहा कि वह ऐसा कोई काम नहीं करता, क्योंकि उसकी टीवी इंडस्ट्री में एक अच्छी पहचान. हालांकि, बाद में उसने इस केस में अपनी संलिप्ता स्वीकार की।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...