केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तीन तलाक कानून को लेकर अपनी सरकार की तारीफ़ की है। उन्होंने कल एक अहम बयान में कहा कि कानून बनाने के बाद 3 तलाक की घटनाओं में 82 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि एक अगस्त की तारीख इतिहास में ‘मुस्लिम महिला अधिकार दिवस’ के रूप में दर्ज हो चुकी है।
आपको बता दे कि मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक संसद से पास हुआ था और उसके बाद ठीक एक अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मंजूरी देते ही यह तारीख मुस्लिम महिलाओं के लिए इतिहास में दर्ज हो गई थी।
उन्होंने यह भी कहा कि तीन तलाक ना संवैधानिक तौर से ठीक था और ना इस्लाम के तहत जायज़ था लेकिन फिर भी हमारे देश में मुस्लिम महिलाओं के उत्पीड़न से भरपूर गैर-क़ानूनी।
असंवैधानिक, गैर-इस्लामी कुप्रथा “तीन तलाक”, “वोट बैंक के सौदागरों” के “सियासी संरक्षण” में फलता- फूलता रहा।