विजयपुर विधायक रामनिवास रावत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दिलाई। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 9 बजे रावत को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई मंत्री शामिल हुए।
आपको बता दे कि, रामनिवास रावत लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे। लेकिन उन्होंने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया था। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद माना जा रहा है कि रावत अपने पद से इस्तीफा दे देंगे, जिससे विजयपुर सीट पर उपचुनाव होगा। रावत के शामिल होने के साथ, कैबिनेट में अब 31 मंत्री हैं।
रामनिवास रावत श्योपुर जिले के विजयपुर से छह बार विधायक हैं। उनके कांग्रेस से भाजपा में जाने से पार्टी को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में मजबूती मिली है। भाजपा में शामिल होने से पहले वह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे। कैबिनेट में उनके शामिल होने को राज्य और केंद्रीय नेतृत्व दोनों से मंजूरी मिल गई है।
आज राजभवन में माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार हेतु आयोजित शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विधायक श्री रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं… pic.twitter.com/JiSNpC4gLR
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 8, 2024
इस्तीफा और उपचुनाव
माना जा रहा है कि राम निवास रावत आधिकारिक रूप से अपने मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले सोमवार को अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। इस इस्तीफे के बाद विजयपुर सीट पर उपचुनाव होगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रावत और निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की याचिका दायर की थी। कांग्रेस से भाजपा में आने के बाद सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले रावत, कमलेश शाह के बाद दूसरे नेता होंगे।