1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. एमपी: 19 बागी विधायकों ने दिए इस्तीफे वही शिवराज कर रहे मीटिंग

एमपी: 19 बागी विधायकों ने दिए इस्तीफे वही शिवराज कर रहे मीटिंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एमपी: 19 बागी विधायकों ने दिए इस्तीफे वही शिवराज कर रहे मीटिंग

एमपी में कांग्रेस की सरकार गिरना अब तय हो गया है, सिंधिया के इस्तीफे के बाद 19 एमएलए ने स्पीकर को इस्तीफा दे दिया है और कमलनाथ के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है और लगभग अब यह तय है की अगले कुछ दिनों में बीजेपी की सरकार एमपी में बन जाएगी।

वही खबरे यह भी आ रही है कि इनके अलावा 10 और विधायक बागी हो सकते है जो की सिंधिया खेमे में है, वही कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने एलान किया है कि पार्टी ने सिंधिया को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

वही बीजेपी और कांग्रेस दोनों जगह आपातकालीन बैठकों का दौर जारी है, एक तरफ सोनिया गांधी दिग्विजय सिंह के साथ बैठक कर रही है वही भोपाल बीजेपी के दफ्तर में पूर्व सीएम शिवराज चौहान, विनय सहस्त्रबुद्धे और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ एक बंद कमरें में मीटिंग कर रहे है जिसमे आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है।

आपको बता दे की आज सुबह पीएम मोदी जी से मिलने के बाद ही सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और माना जा रहा है कि आज शाम 6 बजे वो बीजेपी में शामिल होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...