कोरोना वायरस संक्रमण का गंभीरता से मुकाबला करने के लिए इस वक़्त देश में इक्कीस दिन का लॉकडाउन है वही पुलिस भी नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती दिखा रही है। आपको बता दे की मुरादाबाद पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने और कार्य में बाधा डालने के आरोप में तीस से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र दिन भर सड़कों पर भ्रमण करते रहे और पुलिस भी दिन भर गश्त लगाकर लोगों को समझाती हुई नज़र आयी लेकिन इसके बाद भी जिन लोगों ने बात नहीं मानी उन सब के खिलाफ कड़ा एक्शन लाया गया है।
आपको बताते चले की इस कोरोना के संकट से निपटने के लिए देश भर के स्टेशन मास्टरों ने 21 करोड़ रूपये देने का एलान किया है और मुरादाबाद के रेलवे कर्मचारियों ने भी इस पहल में अपना योगदान दिया है। देश भर के 39 हजार स्टेशन मास्टर अब इस संकट की घड़ी में देश का साथ देने के लिए बिलकुल तैयार है।