1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. क्रिसमस को मौके पर मोनालिसा हॉट अंदाज में आई नजर, फैंस का जमकर आया रिएक्शन

क्रिसमस को मौके पर मोनालिसा हॉट अंदाज में आई नजर, फैंस का जमकर आया रिएक्शन

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा अपने हॉट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। भोजपुरी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेसस में मोनालिसा का नाम शुमार रहता है। मोनालिसा को पसंद करने वाले ना केवल भोजपुरी ऑडियंस बल्कि हिंदी ऑडियंस भी है।

उन्होंने अब तक करीब 50 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। मोनालिसा भोजपुरी के साथ ही साथ हिंदी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का भी मशहूर नाम हैं। उन्होंने हिंदी टेलीविजन में भी कुछ समय पहले ही आमद दी है।

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर रेड आउटफिट में अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह बेहद हॉट नजर आ रही हैं। उन्होंने फैन्स को हैप्पी क्रिसमस भी कहा है।

मोनालिसा का हॉट सैंटा क्लॉज लुक फैन्स को पसंद आ रहा है। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते कैप्शन में लिखा, ”सभी को मैरी क्रिसमस। क्रिसमस डे 2020, जॉय, हैप्पीनेस।”

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैन्स कमेंट बॉक्स में मोनालिसा को क्रिसमस की बधाई दे रहे हैं।

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। मोनालिसा की इन हॉट और ग्लैमरस तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद करते हैं।

हाल ही में उन्होंने क्रिसमस के मौके पर फैंस को बधाई देते हुए सेंटा बन तस्वीरें साझा की हैं। जिसे देख उनके फैंस के बीच भी हलचल मच गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...