1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मिलिंद सोमन की मां ने 81 साल की उम्र में किये पुशअप्स : वायरल हो गया वीडियो

मिलिंद सोमन की मां ने 81 साल की उम्र में किये पुशअप्स : वायरल हो गया वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मिलिंद सोमन की मां ने 81 साल की उम्र में किये पुशअप्स : वायरल हो गया वीडियो

एक्टर मॉडल मिलिंद सोमन हमेशा फिटनेस को लेकर सजग रहते है और लोगो को भी फिट रहने की प्रेरणा देते है।

50 के पार भी मिलिंद का फिटनेस के प्रति ये जूनून देखकर लोग हैरान रह जाते है। लेकिन उनकी माँ तो उनसे भी एक कदम आगे है।

मिलिंद की माँ उषा 81 साल की हो गयी है। 3 जुलाई को उन्होंने अपना 81वां जन्मदिन मनाया लेकिन उनकी बर्थडे पार्टी फिटनेस गोल्स वाली थी।

मिलिंद की माँ ऊषा ने 15 पुशअप्स किए जिसका वीडियो बनाकर मिलिंद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने बहू अंकिता के हाथ का बना वनीला बादाम केक भी काटा।

जैसे ही उन्होंने वीडियो शेयर किया वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे है और इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे है।

आपको बता दे, अब तक 81 वसंत देख चुकीं ऊषा मैराथन में भी बहू और बेटे के साथ हिस्सा लेती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...