मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट में विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने सर्बियाई युवा मियोमीर केसमैनोविच को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। नडाल ने केसमैनोविच को 6-2, 7-5 से हराया। इस जीत के साथ ही नडाल ने अपनी शीर्ष रैंकिंग हासिल करने की उम्मीदों को और बढाया है।
क्वार्टर फाइनल में अब नडाल का मुकाबला दक्षिण कोरिया के कियोन सून वू से होगा। जिन्होंने डुसान लाजोविच को 7-6, 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। बात अगर क्वार्टर फाइनल के अन्य मैचों की करे तो ग्रिगोर दिमित्रोव से, टेलर फ्रिट्ज का काइल एडमंड से और पांचवीं वरीयता प्राप्त जॉन इसनर का क्वालीफायर टॉमी पॉल से सामना होगा।