रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
गोरखपुर: मेडिकल स्टोर संचालक हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली हैं और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और घर पर डमरू बजाकर नोटिस चस्पा कर रही थी की और खोराबार ब्लॉक प्रमुख के पिता को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई और उन्होंने दूसरी तरफ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बतादें की ब्लाक प्रमुख की भाभी और सपा नेता दुर्गेश यादव की पत्नी सीमा यादव तथा जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही सहित अन्य अभी भी फरार हैं।
गोरखपुर में हुए मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय मौर्या की 19 जनवरी 2021 की रात को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर के लिए निकले थे। दुकान से कुछ दूरी पर और घर में रास्ते में बल्ली चौराहे के पास बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया था।
बताया जा रहा है की रामाश्रय के भाई रामनयन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने खोराबार ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव की भाभी व सपा नेता दुर्गेश यादव की पत्नी एवं पारिजात एसोसिएट की प्रोपराइटर सीमा यादव, ब्लॉक प्रमुख के पिता जवाहिर यादव, जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही, प्रॉपर्टी डीलर संजय शुक्ल समेत 13 नामजद पर हत्या व साजिश रचने का केस दर्ज किया था।
पुलिस ने संजय शुक्ल, पंकज सिंह हत्या की सुपारी देने वाले अभिषेक मिश्र, एक शूटर गोरखनाथ के गोलू उर्फ अशरफ समेत दस को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था। जांच में पता चला था कि हत्या के लिये तीन लाख की सुपारी चेक से दी गयी थी। बाद में पुलिस ने एक नामजद आरोपित केशव सिंह को गिरफ्तार किया। उधर दूसरे शूटर मनीष साहनी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। इसके बाद मनीष व एक नामजद आरोपित कुशीनगर के अभय दुबे के बाद अब जवाहिर यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता पंकज शाही, सीमा यादव समेत अन्य अभी फरार हैं।