1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मलाइका अरोड़ा बोली, कोई कोरोना की वैक्सीन बना दो वरना जवानी निकल जाएगी, पढ़े

मलाइका अरोड़ा बोली, कोई कोरोना की वैक्सीन बना दो वरना जवानी निकल जाएगी, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मलाइका अरोड़ा बोली, कोई कोरोना की वैक्सीन बना दो वरना जवानी निकल जाएगी, पढ़े

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा ने बीते दिनों खुद ही अपने कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर को शेयर किया था।

मलाइका ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह इस महामारी की चपेट में आ चुकी हैं और साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि अब वह एकांतवास में ही रहने वाली है और पोटोकॉल को फॉलो करेगी।

वहीं अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है की कोई वैक्सीन बना दो भाई, नहीं तो जवानी निकल जाएगी।

अब मलाइका के इस पोस्ट से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि मलाइका सेल्फ आइसोलेशन से काफी परेशान हो चुकी हैं  हालांकि मलाइका ने ये पोस्ट काफी मजाकिया अंदाज में लिखा है।

आपको याद दिला दें कि मलाइका अरोड़ा से एक दिन पहले ही उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। दोनों लंबे समय से लिवइन में रह रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...