1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पन्ना में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध रेत का परिवहन कर रहे 2 डंपर और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

पन्ना में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध रेत का परिवहन कर रहे 2 डंपर और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

खनिज विभाग की टीम को देख भागे कई ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक। इस मामले पर जानकारी देते हुए  खनिज अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

By: Naredra 
Updated:
पन्ना में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध रेत का परिवहन कर रहे 2 डंपर और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

पन्ना जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगाम कसने के लिए खनिज विभाग  ने आज मंगलवार 28 अप्रेल को एक छापामार कार्यवाही करते हुए रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 6 वाहनों को जब्त किया है।

​खनिज विभाग की इस औचक कार्यवाही को देखकर रेत परिवहन में लगे अन्य वाहन चालक मौके से भाग खड़े हुए। विभाग की टीम ने घेराबंदी कर रेत से भरे 2 डंपर और 4 ट्रैक्टर-ट्रालियों को अपने कब्जे में ले लिया है। इन सभी वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से सिविल लाइन चौकी और वीरा चौकी में खड़ा कराया गया है। ​

इस मामले पर जानकारी देते हुए  खनिज अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार इन पर जुर्माने और अन्य दंडात्मक कार्यवाहियां की जा रही हैं। प्रशासन की इस सख्ती से रेत के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...