1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों की भीड़: स्लॉट, सर्वर और भुगतान से बढ़ी परेशानी

गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों की भीड़: स्लॉट, सर्वर और भुगतान से बढ़ी परेशानी

किसानों ने बताया कि यदि समय पर भुगतान मिले तो वे खाद-बीज खरीद सकेंगे, बैंक लोन चुका पाएंगे और अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर सकेंगे।

By: Naredra 
Updated:
गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों की भीड़: स्लॉट, सर्वर और भुगतान से बढ़ी परेशानी

उज्जैनः घट्टिया तहसील से सामने आई तस्वीरें किसान व्यवस्था की जमीनी हकीकत बयां कर रही है। जहां शासकीय गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों की भारी भीड़ जुटी है। कोई संतुष्ट है, तो कई किसान स्लॉट बुकिंग, सर्वर और भुगतान में देरी को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं।

उज्जैन जिले के घट्टिया क्षेत्र में स्थित शासकीय गेहूं उपार्जन केंद्रों पर इन दिनों किसानों का मेला लगा हुआ है। हर किसान यही चाहता है कि उसकी ट्रॉली जल्द तुले। ताकि भीषण गर्मी और भीड़ से राहत मिले और समय पर भुगतान हो सके।

लेकिन जमीनी स्थिति कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। किसानों के मुताबिक सबसे बड़ी समस्या स्लॉट बुकिंग को लेकर सामने आ रही है। कई किसानों को रात-रात भर जागकर स्लॉट बुक करना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी समय पर स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। वहीं सर्वर डाउन रहने के कारण बिल बनाने में भी दिक्कत आ रही है। जिससे तुलाई और भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि समय पर पेमेंट नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ रहा है।

किसानों ने बताया कि यदि समय पर भुगतान मिले तो वे खाद-बीज खरीद सकेंगे, बैंक लोन चुका पाएंगे और अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर सकेंगे। फिलहाल किसानों की मांग है कि स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाया जाए, सर्वर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। ताकि अन्नदाता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...