गुनाः बमोरी तहसील के बांडिया नाला तालाब की नहर 6 महीने से चल रही है। जिससे लाखों लीटर पानी बेकार जा रहा है। आज तक नहर तालाब से चालू है बमोरी तहसील के ग्राम धनोरिया कोतर के लोगों ने वीडियो जारी कर कहा कि तालाब का पानी रोकने वाला गेट टूटा हुआ है, जिसकी जानकारी आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोगों ने विभाग को दी।

हालांकि विभाग के अधिकारियों को भी अच्छी तरह से पता है गेट टूटा है लेकिन अभी समय रहते गेट की मरम्मत नहीं की जा रही और लगातार नहर से लाखों लीटर पानी रोज भीषण गर्मी में बेकार जा रहा है। किसानों का कहना है यह पानी अगर बच जाता तो अगली साल फसल में काम आता। बारिश का भरोसा नहीं है अच्छी बारिश हुई या नहीं हुई लेकिन अभी जो पानी बर्बाद हो रहा है उसका अगले साल सदुपयोग हो सकता था।
गुना से संवाददाता रणधीर चंदेल की रिपोर्ट