1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. धरमपुरी विधानसभा में 46 पंचायतों को टैंकर वितरण, गर्मी से मिलेगी राहत

धरमपुरी विधानसभा में 46 पंचायतों को टैंकर वितरण, गर्मी से मिलेगी राहत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कालू सिंह ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष गर्मी के प्रचंड तेवर को देखते हुए क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

By: Naredra 
Updated:
धरमपुरी विधानसभा में 46 पंचायतों को टैंकर वितरण, गर्मी से मिलेगी राहत

धारः धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी और शादी-विवाह के सीजन को ध्यान में रखते हुए विधायक कालू सिंह ठाकुर ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक निधि से 46 पंचायतों को पानी के टैंकर वितरित किए। इस कदम से क्षेत्र में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर विधायक के साथ उनके प्रतिनिधि डॉ महेश यादव,निलेश माहेश्वरी,जिला उपाध्यक्ष संतोष राठौर, मंडल अध्यक्ष करण काहिर, धन सिंह डोडवे सहित सभी ग्रामों के सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कालू सिंह ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष गर्मी के प्रचंड तेवर को देखते हुए क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी जरूरत के अनुसार राहत कार्य जारी रहेंगे और किसी को भी पानी की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

विधायक ने बताया कि टैंकरों का वितरण क्रमबद्ध तरीके से सभी पंचायतों तक किया जाएगा, ताकि हर गांव को समान रूप से लाभ मिल सके। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी।

धार से संवाददाता सोभाग प्रजापति की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...