1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. LJP अध्यक्ष चिराग पासवान का आज जन्मदिन : पिता का वीडियो शेयर कर हुए भावुक, पढ़ें

LJP अध्यक्ष चिराग पासवान का आज जन्मदिन : पिता का वीडियो शेयर कर हुए भावुक, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
LJP अध्यक्ष चिराग पासवान का आज जन्मदिन : पिता का वीडियो शेयर कर हुए भावुक, पढ़ें

बिहार चुनाव के बीच बने सियासी समीकरण के बीच आज एक मुस्कान ला देने वाली न्यूज़ सामने आई है। दरअसल एलजेपी प्रेजिडेंट चिराग पासवान का आज जन्मदिन है और इस अवसर पर उन्हें बधाई भी मिल रही है।

आज चिराग पासवान ने अपने जन्मदिन पर पटना के पटन देवी मंदिर में पूजा भी की। आज उन्होंने एक ट्वीट भी किया है जिसमें एक वीडियो अटैच्ड है। इस वीडियो में उनके पिता उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ रहे है और उनके लिए गाना भी गाते है।

उन्होने कैप्शन में लिखा ” ऐसा जन्मदिन है जब पापा साथ नहीं हैं, उनको बहुत मिस यानी याद कर रहा हूं। बस उनका आशीर्वाद हमेशा बने रहे। उन्होंने लिखा कि पापा मैं आपके बिना अधूरा सा हूं।

आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस पर चिराग पासवान ने भी उनका धन्यवाद अदा किया। इसी बीच चुनाव प्रचार चरम पर है और आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

आज आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी पिछले चुनाव के दौरान वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगा रहे है।

इस वीडियो को जारी करते हुए तेजस्वी ने लिखा, आदरणीय नीतीश जी के शासनकाल में अब तक 30 हजार करोड़ के 60 बड़े घोटाले हुए हैं. इनमें से 33 तो माननीय प्रधानमंत्री जी आज से 5 वर्ष पूर्व स्वयं गिना रहे थे. खुद सुनिए।  उसके बाद सृजन घोटाला, धान घोटाला, शौचालय घोटाला, छात्रवृति घोटाले सहित हजारों करोड़ के अन्य घोटाले हुए है।

आपको बता दे कि साल 2015 के चुनाव में जेडीयू ने मोदी जी के चेहरे के कारण एनडीए से अलग होने का निर्णय ले लिया था और आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई थी और सीएम नितीश को एक बार फिर जनता का सेवा करने का मौका मिला था।

लेकिन बाद में साल 2017 में करप्शन के मुद्दे पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया और सरकार गिर गई। इसके बाद उन्हें बीजेपी ने सपोर्ट कर दिया और एक बार फिर नितीश के साथ बीजेपी ने सरकार में अपनी हिस्सेदारी बना ली।

इस चुनाव की बात करे तो जेडीयू और बीजेपी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे है और इस बार एनडीए पीएम मोदी और सीएम नितीश के चेहरे को आगे रखकर ही चुनाव प्रचार में उतरे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...