1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव का आकस्मिक सीधी दौरा, जनता की सुनी समस्याएं, कलेक्टर को दिए आवश्यक निर्देश

सीएम डॉ. मोहन यादव का आकस्मिक सीधी दौरा, जनता की सुनी समस्याएं, कलेक्टर को दिए आवश्यक निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनता की समस्याओं पर आवश्यक कार्यवाही के लिए कलेक्टर श्स्वरोचिष सोमवंशी को निर्देशित किया।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव का आकस्मिक सीधी दौरा, जनता की सुनी समस्याएं, कलेक्टर को दिए आवश्यक निर्देश

सीधी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अचानक दौरा चर्चा में है। बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के वे मिर्जापुर से हेलीकॉप्टर के जरिए पनवार हवाई पट्टी पहुंचे, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

इस दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, समाजसेवी देव कुमार सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, सहित अन्य अधिकारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सीएम डॉ. यादव ने जनता की सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सर्किट हाउस सीधी पहुंचे, जहां उन्होंने आम लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता की समस्याओं पर आवश्यक कार्यवाही के लिए कलेक्टर श्स्वरोचिष सोमवंशी को निर्देशित किया।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...