भोपाल में युवा विधायक सम्मेलन पहुंचे विधायकों ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद सम्मेलन को आयोजित करने के लिए धन्यवाद अदा किया। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक कविता प्राण लहरे ने सरकार को युवाओं को सम्मान देने के लिए धन्यवाद दिया। हम लोग पहलीबार जीतकर आए हैं जनता ने बहुत आशा और विश्वास के साथ बहुत कम उम्र में सेवा करने का मौका दिया। जनता की समस्याओं को किस तरह से हमे सदन में उठाना है, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, नहर आदि के क्षेत्र में कैसे हम काम कर सके जिससे जनता की भलाई हो सके। एक विधायक कोविनम्रता पूर्वक रहना है, उसमें शालीनता होनी चाहिए घमंड नहीं होनी चाहिए। हम जो भी हैं जनता की वजह से है उसको गरिमापूर्वक ढंग से निभाएं और उसके महत्व को समझे।

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने बताया कि यह बहुत अच्छी बात है कि मध्यप्रदेश के युवा विधायकों की आवाज राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधायकों तक पहुंचे वहीं उन विधायकों की आवाज मध्यप्रदेश के पहुंचे। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इस मंच पर किसी पार्टी विशेष से हटकर हम अपनी बात साझा कर सकते हैं।

सम्मेलन में पहुंचे विधायक ने कहा कि इस सम्मेलन में सभी को अपनी अपनी बात साझा करने का मौका मिला। सदन में बात जो कही गई है उसको धरातल पर उतारा जाना चाहिए तभी सम्मेलने की सार्थकता है। विधायक ने कहा कि बिना भेदभाव के काम होना चाहिए।