1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई को पीछे छोड़ दिल्ली में अब मरीजों की संख्या 70 हजार पार

मुंबई को पीछे छोड़ दिल्ली में अब मरीजों की संख्या 70 हजार पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुंबई को पीछे छोड़ दिल्ली में अब मरीजों की संख्या 70 हजार पार

दिल्ली में कोरोना का कहर इस कदर बरपा है कि मरीजों की संख्या 70हज़ार को पार कर गयी है। कोरोना के हॉट स्पॉट कहे जाने वाले मुंबई को दिल्ली ने पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दे कि अब तक दिल्ली में कोरोना के 70390 मामले दर्ज हुए हैं. वहीं, मुंबई में 69528 केस आए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3788 नए मामले सामने आए और 64 मरीजों की मौत हुई है।

अगर एक्टिव केस की बात करे तो, 26,588 लोगों का इलाज चल रहा है वहीं 14,844 लोग होम आइसोलेशन में है और  41,437 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...