रिपोर्ट – माया सिंह
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देशभर में कोहराम मचा रखा है । इस बीच काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंटस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) ने एक रिसर्च पेपर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि AB और B ब्लड ग्रुप के लोगों पर कोरोना वायरस ज्यादा चोट कर रहा है , यानि ऐसे लोगों को कोरोना वायरस से ज्यादा बचाव करने की जरूरत है ।
इसके साथ ही रिसर्च पेपर में कहा गया है कि O ब्लड ग्रुप के लोगों पर इस बीमारी का असर कम देखने को मिल रहा है । इस ब्लड ग्रुप के मरीजों में एसिम्प्टोमैटिक है या फिर बहुत हल्के लक्षम मिल रहे हैं । यह रिपोर्ट सीरोपॉजिटिव सर्वे के आधार पर CISR ने तैयार किया है ।
इतना ही नहीं इस रिपोर्ट के मुताबिक शाकाहारी के तुलना मांस खाने वाले लोगों को इस बीमारी से सावधानी बरतनें की ज्यादा जरूरत है । दावा किया जा रहा है कि करीब दस हजार से लोगों के सैंपल लेने के बाद यह रिपोर्ट तैयार किया गया है ।
इस रिपोर्ट को 140 डॉक्टरों के टीम ने विश्लेषण किया है । कहा जा रहा है कि शाकाहारी भोजन में फाइबर ज्यादा मात्रा में मिलता है यहीं कारण है कि शाकाहारी लोगों के तुलना में ज्यादा मंसाहारी लोग कोरोना वायरस के चपेट में आ रहे हैं ।
वहीं CSIR के इस सर्वे पर सीनियर फीजिशियन डॉ. एसके कालरा ने कहा, ‘ये केवल सर्वेक्षण का एक नमूना है, कोई साइंटिफिक रिसर्च पेपर नहीं है जिसका रिव्यू हुआ है । बिना किसी वैज्ञानिक आधार पर इस सर्वे को मानना मुश्किल है और नाहि यह कहा जा सकता है कि ओ ब्लड ग्रुप वालों की अन्य के अपेक्षा अच्छी इम्युनिटी होती है ।