सुशांत ने 14 जून को आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई ? यह आज भी एक राज़ बना हुआ है। यह केस इतना पेचीदा हो गया है कि अब सीबीआई के बाद नारकोटिक्स डिपार्टमेंट भी इस केस में उतर गया है। इस केस की जांच में ड्रग्स कनेक्शन भी सामने आ रहा है और रिया का भाई कल गिरफ्तार भी हुआ है।
वहीं अब सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने दावा किया है कि सुशांत को 2019 तक कोई समस्या नहीं थी लेकिन रिया के आने के बाद सब गड़बड़ हो गया।
सिंह ने शुक्रवार को कहा, मुंबई पुलिस ने जांच में समय बर्बाद किया। मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। मामले में ईडी और सीबीआई ने जांच शुरू की। इसके बाद एनसीबी भी जांच में जुटी है।
विकास सिंह ने कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत को 2019 तक कोई परेशानी नहीं थी। रिया चक्रवर्ती के उसकी जिंदगी में आने के बाद से ही वह बेचैन रहने लगा था।
उन्होंने यह भी बताया कि इतनी जांच के बाद अब सुशांत का परिवार मानता है कि ये मामला सिर्फ उकसाने का नहीं है। उनको अब ये आत्महत्या से ज्यादा मामला हत्या का नजर आ रहा है।