1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लद्दाखः गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों में झड़प, एक अधिकारी और दो भारतीय जवान शहीद

लद्दाखः गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों में झड़प, एक अधिकारी और दो भारतीय जवान शहीद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लद्दाखः गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों में झड़प, एक अधिकारी और दो भारतीय जवान शहीद

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव अब और बढ़ गया है। सोमवार को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों तरफ से हिंसक झड़प हुई इसमें भारत के एक अधिकारी समेत तीन जवान शहीद हो गए।

दोनों पक्षों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी वर्तमान में स्थिति को सामान्य करने के लिए बैठक कर रहे है। बताया जा रहा है कि दोपहर दो बजे इस घटना को लेकर भारतीय सेना की ओर से प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसे लेकर चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की है।

भारत और चीन के बीच करीब एक महीने से सीमा विवाद जारी है और लगातार इसे बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन बीच ये बड़ी घटना सामने आई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...