1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. Oxygen Crisis के बीच जानिए सांस लेने का जादुई तरीका, जिससे आप कोरोना काल में भी रह सकेंगे बिल्कुल फिट

Oxygen Crisis के बीच जानिए सांस लेने का जादुई तरीका, जिससे आप कोरोना काल में भी रह सकेंगे बिल्कुल फिट

By: Amit ranjan 
Updated:
Oxygen Crisis के बीच जानिए सांस लेने का जादुई तरीका, जिससे आप कोरोना काल में भी रह सकेंगे बिल्कुल फिट

नई दिल्ली : पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना संक्रमण की समस्या से जूझ रही है, जिसे लेकर चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। साल 2021 में वर्ष 2020 की अपेक्षा भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा देखा गया है। साथ ही देश ऑक्सीजन की कमी (Oxygen Crisis In India) की भी समस्या सामने आई है। इस बार का कोरोना इन्फेक्शन (Corona Infection) सीधे फेफड़ों को संक्रमित कर व्यक्ति की सांस ले पाने की क्षमता को प्रभावित कर रहा है। ऑक्सीजन क्राइसिस (Oxygen Crisis) के बीच जानिए सांस लेने का जादुई तरीका (Breathing Tips For Covid), जिससे आप कोरोना काल में बिल्कुल फिट रह सकेंगे।

गहरी सांस से मजबूत होंगे फेफड़े

कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए स्ट्रेन में एंटीजन (Antigen Test) और आरटीपीसीआर (RTPCR) रिपोर्ट निगेटिव आ जाने के बाद एचआरसीटी (HRCT) रिपोर्ट में फेफड़ों में कोरोना संक्रमण (Coronavirus In Lungs) की पुष्टि हो रही है। नया स्ट्रेन फेफड़ों के लिए काफी खतरनाक साबित हो रहा है और इसकी वजह से लोग ज्यादा परेशान हो रहे हैं। सांस से जुड़ी एक्सरसाइज (Breathing Exercise) करने से फेफड़ों को मजबूत रखा जा सकता है और ऑक्सीजन लेवल को नॉर्मल (Oxygen Level Normal) रखने में भी मदद मिलती है।

जानिए सांस लेने का जादुई तरीका

‘माई उपचार’ में छपे लेख के अनुसार, कई लोग गहरी सांस (Deep Breathing Exercise) लेने का सही तरीका नहीं जानते हैं। कोरोना काल में फेफड़ों की मजबूती के लिए जानिए गहरी सांस लेने का बेस्ट तरीका (Deep Breathing Exercise For Lungs)।

  1. फेफड़ों तक गहरी सांस भरने से पहले किसी शांत और प्राकृतिक जगह पर चटाई बिछाकर लेट जाएं। सिर और घुटनों के नीचे तकिये रख लें। कुर्सी पर बैठकर भी इसका अभ्यास किया जा सकता है लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि कुर्सी पीठ, कंधों और गर्दन को सपोर्ट देने वाली हो।
  2. अपनी आंखें बंद कर लें और आस-पास के वातावरण, हवा, पेड़ और पक्षियों की आवाज को महसूस करें. इन्हें सुनते हुए धीरे-धीरे गहरी सांस पेट तक भरें. सांस को जितना संभव हो, रोक कर रखें और फिर धीरे-धीरे छोड़ें।
  3. इस अभ्यास को करते हुए अपना एक हाथ पेट और दूसरे हाथ को सीने पर रखें। इस बात का ख्याल रखें कि जब सांस भरें तो महसूस करें कि हवा में मौजूद ऑक्सीजन फेफड़ों को मजबूत बना रही है। जब आप सांस छोड़ें तो महसूस करें कि सारी नकारात्मकता और बीमारियां छोड़ी हुई सांस के साथ शरीर से बाहर जा रही हैं।

  1. सांस लेने और छोड़ने की अवधि एक समान होनी चाहिए। सांस लेते समय मन में 5 तक गिनें और छोड़ते समय भी यही प्रक्रिया दोहराएं। ऐसे में सांस लेने और छोड़ने का समय एक समान रहेगा।
  2. ब्रीदिंग एक्सरसाइज करते समय थोड़े ढीले-ढाले और आरामदायक कपड़े पहनें। बहुत आराम से सांस लें और छोड़ें। इसमें ज्यादा ताकत न लगाएं। इसे बेहद सहज रूप से 10 से 20 मिनट तक करें।

ऐसा लगातार करने से आप बहुत हद तक कोरोना से लड़ सकते है और खुद को फिट रख सकते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...