1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. किंग खान की लाडली सुहाना खान ने इंस्टा स्टोरी की शेयर, क्रिसमस पर सज-धजकर हुई तैयार

किंग खान की लाडली सुहाना खान ने इंस्टा स्टोरी की शेयर, क्रिसमस पर सज-धजकर हुई तैयार

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अब शाहरुख की तरह ही फैंस उनकी बेटी सुहाना खान को भी काफी पसंद करते हैं। सुहाना ने भले अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू न किया हो, लेकिन फिर भी उनको बहुत पसंद किया जाता है।

सुहाना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती हैं। अब शाहरुख की लाडली ने इंस्टाग्राम पर एक कदम उठाया है। सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

भले ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सुहाना ने क्रिसमस के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गिफ्ट में मिले ईयररिंग्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

सुहाना खान ने अपनी इस तस्वीर को इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। फोटो में वह अपने ईयररिंग्स फ्लॉन्ट करती दिख आ रही हैं जो उन्हें क्रिसमस पर गिफ्ट में मिली हैं। सुहाना की इस फोटो से पता चल रहा है कि वह क्रिसमस पर सज-धजकर तैयार हुई थीं। उन्होंने फोटो पोस्ट करने के साथ गिफ्ट वाला इमोटिकॉन शेयर किया है।

बता दें कि सुहाना खान हाल ही में न्यूयार्क वापस पहुंच गई हैं। वह दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी के बाद मुंबई लौट आई थीं और काफी समय से फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही थीं, लेकिन अब जब हालात कुछ ठीक हुए हैं तो वह वापस अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए न्यूयॉर्क चली गई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...